Jan Mudde

No.1 news portal of India

राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। स्वामी नारायण देवभूमि समाज कल्याण एवं एडुकेशनल ट्रस्ट के माहीगीरान स्थित कार्यालय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को सुधारने और राष्ट्र की तरक़्क़ी में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
​मदरसा रहमानिया के मुफ़्ती सलीम ने कहा कि आज के समय में मुस्लिम समुदाय को शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि
​एक आदर्श समाज की स्थापना केवल शिक्षा के माध्यम से ही हो सकती है।​एक बेहतर और मज़बूत राष्ट्र निर्माण के लिए तालीम का होना बेहद ज़रूरी है।​मदरसा वक़्फ़ समिति के प्रशासक हाजी मुस्तकीम ने आधुनिक शिक्षा के महत्व को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा
​की दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी आज की बड़ी ज़रूरत है। सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में कई जन-कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुस्लिम समाज को इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए और देश की तरक़्क़ी में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।वहीं
​अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने समाज के एक अहम् पहलू की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आज हमारे समाज में लड़कियाँ शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और आगे बढ़ रही हैं, जबकि लड़कों में शिक्षा का यह ग्राफ़ लगातार कम हो रहा है। इस खाई को पाटने के लिए हमारे धार्मिक गुरुओं (उलमाओं) को आगे आने की और समाज को जागरूक करने की सख्त ज़रूरत है।
​ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी अब्दुल मलिक ने संस्था के विज़न को स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वामी नारायण देवभूमि समाज कल्याण एवं एजुकेशनल ट्रस्ट लगातार जनहित के कार्यों में जुटा है। ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं:
​उच्च और सुलभ शिक्षा व्यवस्था,​समाज सेवा और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,​राष्ट्रीय जन-जाग्रति और राष्ट्र निर्माण आदि।
​इस महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मोहम्मद गयूर, मोहम्मद क़ुर्बान (लंढोरा), विकास कुमार, शेरू मलिक और शशी सैनी आदि शामिल थे। सभी ने समाज में शिक्षा के उजियारे को फैलाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369