आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में, राज्य की सियासत में हाशिये पर पहुंच चुकी बहुजन समाज पार्टी ने खुद को दोबारा स्थापित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
देर शाम झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मानकपुर गांव में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आगमन हुआ। बसपा नेता प्रदीप चौधरी के आवास पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने नए प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं और पूरे जोश के साथ जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बसपा की मूल विचारधारा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा की बहुजन समाज पार्टी हमेशा से एक समतामूलक समाज की पक्षधर रही है। हमारा इतिहास गवाह है कि बसपा ने हमेशा समाज के दबे-कुचले, शोषितों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक और हुकूक की लड़ाई को पूरी प्रमुखता से लड़ा है। आज भी पार्टी इसी संकल्प के साथ खड़ी है।अनिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम जी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देशों पर पूरे प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा के साथ पुनर्गठित किया जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा उत्तराखंड की राजनीति में एक नया आयाम स्थापित करेगी और विरोधी दलों को करारा सबक मिलेगा।
इस मौके पर बसपा के प्रदेश सचिव एवं हरिद्वार लोकसभा प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने अनिल चौधरी को प्रदेश कमान सौंपकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। हरिद्वार ज़िलें के सभी क्षेत्रों में पार्टी जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत स्थिति में आ रही है। उन्होंने कहा की बसपा इस बार पहले से अधिक मज़बूत दिखाई देगी सबसे पहले पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जा रहा है। बसपा विधानसभा चुनाव को भी नई ताकत और ऊर्जा के साथ लड़ेगी ताकि यहाँ के किसान व्यापारी और बेरोज़गारो की समस्या का समाधान किया जा सके। इस मौके पर बसपा के जिला अध्यक्ष मदनपाल सिंह, भगवानपुर विधानसभा प्रभारी विनोद जयंत, भगवानपुर विधानसभा अध्यक्ष चंद्र किरण एडवोकेट,झबरेड़ा विधानसभा अध्यक्ष चरण सिंह, बसपा नेता तेलूराम कुशवाहा, शेखर कुमार, तुलसीराम मौर्य, सोनी कुमार, अक्षय कुमार गौतम,विकेश कुमार रूड़की विधानसभा प्रभारी धनंराज वर्मा, अक्षय कुमार मोहम्मद सद्दाम,राजेंद्र राणा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।
राज्य मंत्री के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, अबशिविर में भाजपा पदाधिकारीयों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य, मैडिकल बोर्ड बनाने की मांग.।
रुड़की विकास खंड सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन