आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर में ईद उल अज़हा की कुर्बानी के मौक़े पर अवशेष हटाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए जिससे मौक़े पर दोनों पक्षो में जमकर मारपीट और लाठी डंडे चले।

सुचना मिलते ही लखनौता पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी हरेंद्र कुमार और होमगार्ड चुन्नीलाल भी आनन फानन में मौक़े पर पहुंच गए जहाँ उन्होंने हंगामा शांत कराने का पूरा प्रयास किया लेकिन मामला इतना बढ़ा की पुलिस कर्मी हरेंद्र पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसमें हरेंद्र की नाक की हड्डी में फ्रैंक्चर हो गया और वह

लहूलुहान हो गए मौक़े पर अफरा तफरी के बीच पुलिस कर्मी हरेंद्र कुमार और अन्य घायलों को भी रूड़की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक ही परिवार की महिला समेत चार लोग घायल हुए हैँ जिनमें शौकीन, सरफराज उसकी पत्नी शमा परवीन और दानिश शामिल हैँ ।

सभी घायलो को सिविल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैँ।इस मौक़े पर झबरेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षो के दो लोगों को पुलिस हिरासत में लिया है फिलहाल झबरेड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।