Jan Mudde

No.1 news portal of India

ईद-उल-अज़हा त्याग, भाईचारे और आपसी सौहार्द का त्योहार- राव इंतज़ार पनियाला।

Spread the love

​ आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री राव इंतज़ार पनियाला ने ईद-उल-अज़हा के मुकद्दस मौके पर समस्त मुस्लिम समाज से एक विशेष और महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा का यह पावन पर्व हमें आपसी सौहार्द, अटूट भाईचारे और महान त्याग व बलिदान का संदेश देता है।


​राव इंतज़ार ने त्योहार की पवित्रता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए समाज के सामने कुछ अहम बातें रखीं जिनमें ​खुले में कुर्बानी से बचें, किसी भी खुली जगह या सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी ना करें, बल्कि निर्धारित और सुरक्षित जगहों का ही इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा की कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर हरगिज़ शेयर न करें। यह त्योहार दिखावे का नहीं, बल्कि इबादत और अकीदत का हैं अपने धार्मिक फर्ज़ को अदा करने के साथ-साथ, अपने वतन के दूसरे धर्मों के भाइयों की आस्था और भावनाओं का भी पूरा सम्मान और ख्याल रखें।


​” पूर्व राज्य मंत्री ने कहा की यह त्योहार मोहब्बत और कुर्बानी का पैगाम लाता है। हमारी खुशियों से किसी दूसरे को तकलीफ ना पहुंचे, यही इस्लाम की सच्ची सीख है।राव इंतज़ार ने कहा की ईद उल अज़हा दिलों को जोड़ने और प्यार मोहब्बत का त्योहार है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369