Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की  शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने  युवाओं को शहीदों के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की शहीद स्थल पर क्रांति दिवस के अवसर पर  आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंडल रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने भारत की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि 1857 की क्रांति केवल एक विद्रोह नहीं, बल्कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए दिया गया पहला संगठित बलिदान था। उन्होंने कहा कि वीर क्रांतिकारियों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति ने देश को आजादी की राह दिखाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री बत्रा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर बलिदानियों को याद किया। आयोजन स्थल देशभक्ति नारों से गूंज उठा और वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला।इस दौरान आयोजकों ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में  कार्यक्रम के आयोजक और समिति के अध्यक्ष हरपाल सिंह आर्य, संदीप वेदालकर, नीरज सैनी, जगपाल आर्य, ब्रहमांनंद, चेतराम, मोहर सिंह, टीना राम, सुरेन्द्र कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369