आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर। मदर्स-डे के अवसर पर आज दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में ‘शुक्रिया माँ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और जमकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ और सांस्कृतिक झलक
समारोह का आगाज माँ सरस्वती की वंदना और मनमोहक स्वागत गीतों के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से माँ के प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश रहीं। उन्होंने विद्यालय की मेधावी छात्रा आरज़ू को बोर्ड मेरिट में 21वां स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ममता राकेश ने आरज़ू की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव बताया।इस मौक़े पर ममता राकेश
ने कहा की माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि पूरा जहान है। बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं, जिन्हें निरंतर मन लगाकर पढ़ना चाहिए।”
उन्होंने संस्कार युक्त आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भीदिया।
कार्यक्रम आयोजन समिति एवं विद्यालय के चेयरमैन मनोज शर्मा ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 8 की छात्रा अलीशा और आयत ने अपनी योग्यता के साथ किया।
इस गरिमामयी अवसर पर निदेशक श्रीमती दीपा शर्मा, शरद शर्मा, रफत बानो, वसीम अब्बासी, निकिता त्यागी, अक्षय राठौर, रुद्राक्ष शर्मा, अर्शी नाज़, शबीना, महिमा, आयशा, राबिया, इकरा और हुसना सहित समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।