आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती आज शहर के महाराणा प्रताप चौक पर क्षत्रिय समाज द्वारा कार्यक्रम में ना केवल श्रद्धा के सुमन अर्पित किए गए, बल्कि सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम भी देखने को मिला।
श्रद्धांजलि और माल्यार्पण
9 मई को देशभर में मनाए जा रहे जन्मोत्सव के अवसर पर रुड़की के महाराणा प्रताप चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण किया गया था । समाज के गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं ने पुष्प अर्पित कर ‘मेवाड़ केसरी’ की वीरता को नमन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र महाराणा प्रताप के जयकारों से गूँजता रहा। जयंती के अवसर पर केवल समारोह ही नहीं, बल्कि ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ का संकल्प भी लिया गया।देश सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह रक्त देश के जरूरतमंदों के काम आएगा, जो महाराणा के त्याग का सच्चा सम्मान है।राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था इस अवसर भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने कहा की महाराणा प्रताप “स्वाभिमान के पर्याय थे।उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला।
”महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के वैश्विक प्रतीक थे। उनकी वीरता का डंका आज भी पूरी दुनिया में बजता है। देवी सिंह राणा और विष्णु सिंह राणा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर और सामाजिक समरसता के साथ चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन विदेशी शक्तियों के सामने कभी अपना सिर नहीं झुकाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और स्वाभिमान से समझौता नहीं करना चाहिए इस अवसर पर कुलदीप सिंह राणा,विष्णु सिंह राणा,मंगू सिंह राणा, अमित सिंह राणा,अजय सिंह राणा,भाटी करण सिंह,उदयवीर सिंह पुंडीर, अक्षय प्रताप,शुभम राना, मोती पुंडीर, अरविंद राजपूत,हंस ठाकुर योगी, उदित राणा, यशवंत सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।