Jan Mudde

No.1 news portal of India

उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की सख़्ती का असर नज़र आने लगा है  जिसके चलते प्रदीप बत्रा के सख्त निर्देशों के क्रम में आज एआरटीओ ने रुड़की के आसपास संचालित अनधिकृत गतिविधियों एवं अनधिकृत व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया ।  एआरटीओ कार्यालय रुड़की के बाहर संचालित कुछ संदिग्ध सीएससी सेंटरों एवं अनधिकृत रूप से परिवहन संबंधी कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आज सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक दुकान पर छापा मारकर संबंधित व्यक्ति के दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर एवं अन्य उपकरणों को जांच हेतु सील किया गया।इस कार्यवाई से  आसपास संचालित अन्य कई संदिग्ध दुकानदारों एवं व्यक्तियों में हड़कंप मच गया तथा अनेक लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर मौके से भागने का प्रयास किया। जिसके चलते मौक़े पर भारी भीड़ जमा हो गई।
इसके अतिरिक्त एआरटीओ कार्यालय के समीप संचालित एक सेकेंड हैंड कार डीलर की दुकान पर भी जांच की गई, जहाँ आवश्यक सत्यापन एवं निर्धारित शुल्क जमा ना पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। इस दौरान
सभी संबंधित व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों में अवैध हस्तक्षेप अथवा अनधिकृत गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर एवं सख्ततम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन जितेन्द्र चंद के निर्देशन में संचालित किया गया,

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369