*आरिफ नियाज़ी*
देश के तीन राज्यों में भाजपा की जीत से रुड़की के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कर्यक्रताओं में भारी उत्साह का महौल है। झबरेड़ा में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजन्ति माला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों डीजे और आतीशबाज़ी कर जमकर जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं के साथ विजय यात्रा निकाली। गौरतलब है की आजादी के बाद से विधानसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में लगातार शिकस्त मिलती रही लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत से गदगद राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के द्वारा कस्बे में विजय रथ यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की बंगाल ,असम, पांडुचेरी राज्यों में देश के विकास को लेकर चुनाव लड़ा गया और बंगाल की जनता ने विकास से प्रभावित होकर भाजपा का समर्थन किया जिससे इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी । वही राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की यह जीत भाजपा की नहीं है बल्कि देश की व पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है साथ ही भाजपा नेत्री वैजयंती माला ने कहा की राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल तब तक घर नहीं जायेंगे ज़ब तक उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार नहीं बन जाती । इस अवसर पर भाजपा नेत्री बैजन्ति माला, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।