Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार, एक करोड़ की लागत से बदलेगा स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज रुड़की बस स्टैंड का फीता काटकर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। कुम्भ के बजट से लगभग एक करोड़ की लागत से रोडवेज़ बस स्टैंड का सौंदर्यकरण होगा। जिसके तहत बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से  भी सुसज्जित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की बस स्टैंड शहर का एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है, और इसके विकास से यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद बस स्टैंड में साफ-सफाई, बैठने की बेहतर व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, पेयजल और यात्री प्रतीक्षालय जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए यह पहल काफी राहत भरी साबित होगी, क्योंकि लंबे समय से बस स्टैंड के सुधार की मांग की जा रही थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद  ना केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की छवि भी बेहतर होगी। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेठ, ए आर एम अमिता सैनी, सहायक अभियंता प्रदीप चौहान और रोडवेज़ के सभी कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369