Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के पुहाना में ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और श्यामवीर सैनी ने किया शुभारम्भ, अल्ट्रासाउंड की रहेगी सुविधा।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के पुहाना स्थित ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी में अब गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार आसानी से हो सकेगा। महिलाओं के लिए उपचार की विशेष सुविधा की गई है अलग से योग्य महिला चिकित्सक अस्पताल में तैनात की गई है अब मरीज़ों को देहरादून, हरिद्वार और सहारनपुर के चककर नहीं लगाने पड़ेंगे इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी हॉस्पिटल में मिलेगी। आज ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर साबित हुई हैँ शहरों के साथ साथ अब गांव में भी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैँ। उन्होंने कहा की घर बैठे सभी मरीज़ों को अच्छा उपचार मिले सरकार इसके भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा की हमारी प्राथमिकता है कि हर मरीज को उसके घर के नजदीक ही सस्ता और अच्छा उपचार मिल सके।उन्होंने कहा की ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी
से लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह ने कहा की पुहाना में हॉस्पिटल खुलने से आम लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा।
ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ शादाब अली के अनुसार यहाँ गंभीर से गंभीर बीमारियों के उपचार की आधुनिक व्यवस्था की गई हैअस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता महिला मरीजों के लिए अलग से की गई व्यवस्था है। महिलाओं के बेहतर और सहज उपचार के लिए अस्पताल में विशेष रूप से दो योग्य महिला चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है, जो चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।इस अवसर पर किशनपुर के प्रमुख समाजसेवी मुस्तफा प्रधान ने कहा की आज की भागदौड़ की ज़िन्दगी में लोग जल्द ही बिमारी की चपेट में आ जाते है अब इस हॉस्पिटल के खुलने से आसपास के सभी ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं समाजसेवी राव बिलावर एडवोकेट ने कहा की इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल है इस हॉस्पिटल से स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं एडवोकेट जावेद अख्तर ने कहा की वह डॉ शादाब अली को भली भाँती जानते है वह गरीब लोगों का ख़ास ध्यान रखेंगे उनकी इस पहल का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है। इस मौक़े पर हॉस्पिटल में डॉ शिफा इक़बाल, डॉ नितिन कुमार, डॉ सुदीप कुमार, सलीम प्रधान, यूनुस चेयरमैन, समाजसेवी डॉ आदिल फरीदी, मेहरबान प्रधान, किसान नेता नाज़िम अली, प्रवेज़ प्रधान, राव चुन्नू बढेड़ी आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369