आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। सिंचाई अनुसंधान संस्थान (शोध मंडल) के लिए आज का दिन भावुक कर देने वाला रहा। विभाग के कर्मठ और ईमानदार अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र गुप्ता अपनी लंबी और गौरवशाली सेवाओं के पश्चात आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर संस्थान परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ विभागीय स्टाफ ने उन्हें ढेरों शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने रमेश चंद्र गुप्ता को फूल-मालाओं से लाद दिया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में स्टाफ द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए।विदाई की इस बेला पर विभाग के दिग्गज अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की जिसके चलते
मुख्य अभियंता सुधीर कुमार ने कहा की रमेश चंद्र गुप्ता का विभाग में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सदैव मेहनत और अटूट ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनकी कार्यशैली ऐसी थी कि उन्होंने कभी किसी को निराश नहीं किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को संस्थान में हमेशा एक मिसाल के तौर पर याद रखा जाएगा।”
मुख्य अभियंता पुनीत कुमार एवं मुख्य अभियंता शंकर कुमार शाह ने भी उनके कार्यकाल को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि रमेश चंद्र गुप्ता ने बहादराबाद और शोध मंडल में अपनी जो विशिष्ट सेवाएं दी हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
संस्थान के सहयोगियों ने साझा किया कि गुप्ता जी ना केवल एक कुशल अभियंता थे, बल्कि एक बेहतरीन मार्गदर्शक भी रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विदाई समारोह के दौरान अधीक्षण अभियंता बी के पांडे, अधीक्षण अभियंता संजय श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता रामगोपाल यादव, अधीक्षण अभियंता पी एन राय, अधिशासी अभियंता गुणांनन्द शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।