Jan Mudde

No.1 news portal of India

रक्तदान महादान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उवैश अंसारी की पहल पर उमड़ी लोगों की भीड़,विधायक फुरकान अहमद ने किया शिविर का उदघाटन.।

Spread the love

​आरिफ नियाज़ी।

रुड़की में यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष उवैश अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ना केवल राजनीतिक रूप से मजबूत हो रही है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आज मारवाड़ी भवन में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
​​शिविर का विधिवत शुभारंभ पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद फजलुर्रहमान उर्फ़ (छोटा) और उवैश अंसारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का भव्य स्वागत किया। शिविर में युवाओं और स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।​विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा की “रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं है। यह ना केवल दूसरों का जीवन बचाता है, बल्कि रक्तदाता को भी स्वस्थ रखता है। उवैश अंसारी जैसे ऊर्जावान युवा नेता के जुड़ने से रुड़की में कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी। युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता पार्टी के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।”
​उवैश अंसारी ने कहा की “हमारा लक्ष्य राजनीति के साथ-साथ समाज की सेवा करना है। रक्तदान किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी दे सकता है। नेत्र जांच शिविर में भी महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस सफल आयोजन में मेरे पिता हाजी फजलुर्रहमान का विशेष मार्गदर्शन रहा है। आने वाले समय में हम और अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाएंगे।”
​​ हालाँकि रक्तदान के साथ-साथ आंखों की जांच के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी।युवा नेता उवैश अंसारी के आह्वान पर क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस के कुनबे को बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राव परवेज़, हाजी नौशाद, नावेद मालिक, महफूज़ उर्फ चांद, शावेज़, साहिल, सादिक खान, फारुख मलिक, राजा भाई, मारूफ अर्फी, भानु प्रताप भौंटियाल, मुजीब खान, हुसैन भाई और दाऊद खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि उवैश अंसारी के नेतृत्व में रुड़की यूथ कांग्रेस आगामी समय में एक नई इबारत लिखने को तैयार है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369