आरिफ नियाज़ी।
रुड़की समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बीटीगंज में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रमुख समाजसेवी सचिन गुप्ता द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय निवासियों ने भारी उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान किया।
इस शिविर के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सचिन गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। उन्होंने कहा की
वह समय-समय पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहते हैं ताकि जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके।
उन्होंने कहा की रुड़की के सर्वांगीण विकास के लिए जनता का सहयोग और समर्थन अत्यंत आवश्यक है जनप्रतिनिधियों को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए जनता के बीच सक्रिय रहना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा की उनका पूरा परिवार दिन-रात जनसेवा के कार्यों में समर्पित है।वरिष्ठ समाजसेवी और सचिन गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता ने रक्तदान की महत्ता पर जोर देते हुए इसे ‘महादान’ की संज्ञा दी। उन्होंने बहुत ही बेबाकी से अपने विचार रखते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
चुनावों के बाद नेताओं की सक्रियता कम होने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की अक्सर लोग चुनाव के बाद घरों में बैठ जाते हैं, लेकिन हमारा हौसला और भी बुलंद है। हम चुनाव के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति में हैं। हमारा जनसंपर्क अभियान और सेवा कार्य रुकेंगे। हम लगातार घर-घर और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।”
शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना की। सचिन गुप्ता ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी इस तरह के जनकल्याणकारी शिविर जारी रहेंगे ताकि रुड़की की जनता को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।