Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर नगर पालिका में 64 करोड़ का बजट पास, विकास के नए युग की शुरुआत, बुनियादी ढांचे और सफाई पर जोर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​मंगलौर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में कस्बे के चहुंमुखी विकास के लिए 64 करोड़ का प्रस्तावित बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस भारी-भरकम बजट की मंजूरी के बाद मंगलौर वासियों में हर्ष का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि अब कस्बे की सूरत बदलेगी।
​बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मोहियूद्दीन अंसारी ने की, जिसमें कस्बे के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और जनसुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
​​नगर पालिका ने विकास कार्यों के लिए बजट का को कुछ इस तरह तैयार किया गया है जिसमें लगभग 24 करोड़ की लागत से कस्बे में नई सड़कों का निर्माण, नालियों का सुदृढ़ीकरण और सीसी रोड का काम किया जाएगा। कस्बे को रोशन करने के लिए 2 करोड़ का बजट पथ प्रकाश के लिए आवंटित किया गया है।लगभग 3 करोड़ की लागत से नए वाहनों की खरीद होगी और पुराने कंडम वाहनों की मरम्मत कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण के लिए 8 करोड़ सुरक्षित रखे गए हैं।जबकि 10 करोड़ का बजट प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रखा गया है, जिससे पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान मिल सकेगा।
​नगर पालिका ​चेयरमैन मोहियूद्दीन अंसारी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता कस्बे में सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। उन्होंने कहा की मंगलोर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ कूड़ा उठान की व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जाएगा।”
​बोर्ड बैठक के दौरान प्रशासनिक अनुशासन पर भी सख्त रुख अपनाया गया। बैठक में 8 कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
​​नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बैठक की सफलता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। बैठक में सभी सभासद प्रमुख रूप से मौजूद रहे जिन्होंने विकास के एजेंडे पर अपनी सहमति जताई।
ख़ास बात यह है की 64 करोड़ का यह बजट मंगलौर के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि धरातल पर ये कार्य कितनी जल्दी शुरू होते है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369