आरिफ नियाज़ी।
रूड़की पहुंचे समाज़वादी पार्टी के तेज़तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का सैंकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।इस मौक़े पर सपा नेता राजकुमार भाटी ने एक विशेष मुलाक़ात के दौरान कहा की समाज़वादी पार्टी सबसे पहले उत्तराखंड में अपने संगठन को खड़ा करेंगी और बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की महिला आरक्षण को लेकर भाजपा महिलाओं को गुमराह कर रहे है मोदी जी और योगी जी महिला आरक्षण को लेकर जनता को गुमराह कर रहे है और झूठ फैला रहे हैँ उन्होंने कहा की अब योगी जी को लगने लगा है की यूपी से उनकी बिदाई होना तय है उन्हें अहसास हो चुका है की अब उन्हें विपक्ष में बैठना है। राजकुमार भाटी ने कहा की बंगाल में झारपुरी खाने गए प्रधानमंत्री का फ़र्ज़ीवाड़ा भी सामने आ गया है झारपुरी खिलाने वाला कौन था दस का नोट किसने दिया अब यह लोगो के सामने सच आ चुका है उन्होंने कहा की बंगाल में टी एम सी की सरकार बनना तय है भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है।राजकुमार भाटी ने एक सवाल के जवाब में कहा की यूपी विधानसभा चुनाव में ज्यादा राजनैतिक दलों से गठबंधन नहीं करेंगी बल्कि जिताउ और टिकाऊ दलों को साथ लिया जाएगा। भाटी ने कहा की रामपुर तिराहां काण्ड में समाजवादी पार्टी का कोई योगदान नहीं है। यह भाजपा का प्रोपगेंडा है। उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया की हरिद्वार और उधमसिंह नगर के दोनों ज़िलों में मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैँ जो बड़ा दुर्भाग्य है उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द से जल्द दोनों ज़िलों में मूल निवास प्रमाण पत्र देना चाहिए।
*बाईट राजकुमार भाटी प्रदेश प्रवक्ता समाजवादी पार्टी*





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।