आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के रहीमपुर गांव के पास एक बड़े सरकारी तालाब में अवैध खनन का मामला सामने आने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया. है आनन फ़ानन में नगर पंचायत पाड़ली गुर्जर के सभासदो की शिकायत पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने फिलहाल तालाब के सौद्रीयकरण का कार्य रुकवाते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैँ। हैरत की बात यह है की जिस तालाब की भूमि पर सौद्रीयक़रण के नाम पर अवैध खनन का कार्य चल रहा था उसकी भनक प्रशासन तक को भी नहीं लगी या फिर किसी की मिलीभगत है। ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत से कोई एन ओ सी तक भी नहीं ली गई थी अब जबकि मामला जॉइंट मजिस्ट्रेट के पास पहुंचा तो तहसील प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस बाबत जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा की रहीमपुर के तालाब के सौंदर्यकरण की अनुमति तहसील प्रशासन द्वारा दी गई थी शिकायत आने पर सौंदर्य करण के कार्य को तुरंत रुकवा दिया गया है इतना ही नहीं नायब तहसीलदार द्वारा अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर भी मौक़े से पकडा गया हैं अब ब्लॉक और नगर पंचायत पाड़लीगुर्जर से एनओसी मिलने के बाद ही आगे के कार्य की अनुमति दी जायेगी।जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि अगर जांच में कुछ सही पाया जाता है तो मिट्टी की रिकवरी भी की जाएगी अगर किसी निजी प्रयोग के लिए मिट्टी बेचीं गई है तो इसकी जांच की जायेगी। वहीं नगर पंचायत पाड़ली गुर्जर के सभासद आकाश छाछर, भाजपा नेता राव मोमीन,सभासद गुलज़ार और दानिश आदि ने आरोप लगाया की प्रशासन द्वारा इस तालाब का ठेका सौंदर्यकरण के नाम पर दिया गया था लेकिन ठेकेदार ने प्रशासन की बिना अनुमति के ही तालाब में पिछले 2 महीने से अवैध खनन का कार्य जारी रखा जिसकी मिट्टी भराव के लिए बेची जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि सौंदरीकरण के नाम पर सरकारी तालाब में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल हुआ है जिसकी जांच होना बेहद आवश्यक है भाजपा के वरिष्ठ नेता राव मोमीन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि धामी सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है अगर जरा भी भ्रष्टाचार सरकारी तालाब में सामने आया तो इसकी जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।