आरिफ नियाज़ी।
रुड़की – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शुमैला जहां ने 98% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साऊथ सिविल लाइंस निवासी शुमैला जहां के पिता सलीम अहमद सेना में हवलदार हैं। शुमैला जहां ने अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और एआई में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कुल 600 में से 588 अंक प्राप्त करने वाली शुमैला जहां अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को दे रही है। भविष्य के बारे में उसका कहना है कि अभी मेरा पूरा ध्यान कक्षा 12 की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर होगा। उसके बाद कॉम्पीटिशन के द्वारा देश सेवा का रास्ता चुनना मेरा लक्ष्य है।





More Stories
भगवानपुर पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 12 चोरी की बाईक बरामद।
शेरपुर में किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे।
एस.आई.आर को लेकर रसूलपुर गांव में ग्रामीणों को राज्य मंत्री ने किया जागरूक, सुनी समस्याएं।