*आरिफ नियाज़ी*
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि राणा ने ढंडेरा नगर पंचायत के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। राणा का आरोप है कि नगर पंचायत भ्रष्टाचार की दलदल में फंसी है और पूरी तरह ठेका प्रथा पर चल रही है, जहां कोई भी कर्मचारी स्थाई नहीं है।
रवि राणा के अनुसार पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा बजट पास होने और लाइटें लगने के बावजूद, चेयरमैन और ईओ ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिए हैं, जिससे कस्बे में अंधेरा छाया रहता है।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 2 दिन में कस्बे की लाइटें नहीं जलीं, तो वे अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।वहीं
दूसरी तरफ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और औचित्यहीन बताया है। उनका कहना है कि धरने की कोई सूचना नहीं दी गई है और नगर पंचायत में सभी कार्य नियमनुसार हो रहे हैं। वे किसी भी एजेंसी से जांच के लिए तैयार हैं।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।