Jan Mudde

No.1 news portal of India

पिरान कलियर में कल लगेगा ‘महा-स्वास्थ्य शिविर’: नि:शुल्क होंगी जांच, दवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी सौगात।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलियर के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सेवा पहुँचाने के संकल्प को दोहराते हुए, कल यानी 16 अप्रैल को पिरान कलियर में एक विशाल चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।


​यह शिविर ​पूरी तरह से नि:शुल्क हैइसके अलावा परामर्श, दवाइयां और सभी प्रकार की जांच ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, ई सी जी आदि बिल्कुल मुफ्त रहेंगी।शिविर में आने वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए अलग से विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। शिविर में जिले के सबसे योग्य और अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
​हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग मरीजों के प्रति पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा की इस कैंप के माध्यम से मरीजों को बेहतरीन विशेषज्ञों से उपचार कराने का अवसर मिलेगा। हमारा प्रयास है कि दवाइयों से लेकर गंभीर जांचों तक के लिए मरीजों को कहीं भटकना ना पड़े और उन्हें सरकारी सेवाओं का पूरा लाभ मिले।​वरिष्ठ चिकित्सक राव अकरम ने बताया कि 16 अप्रैल को लगने वाले इस कैंप के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मरीजों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा ताकि किसी को भी लंबी लाइनों या अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े।


​स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जब से जिले की कमान डॉ. आर.के. सिंह ने संभाली है, तब से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। उनका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी अस्पताल या कैंप में आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर ना लौटे और उसे समय पर उचित उपचार मिले।
​ दरअसल पिरान कलियर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा ख़ास अपीलकी गई है कि वह कल अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते है ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369