Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा लम्बी बिमारी झेल चुकी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की माता, भावुक क्षणों के बीच किया टैंट हाउसका भव्य उद्घाटन।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
​झबरेड़ा, कहते हैं कि दुआओं में बड़ी ताकत होती है, और इसका जीता-जागता उदाहरण आज झबरेड़ा के लाठरदेवा हुँण में देखने को मिला। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की पूज्य माता जी ना केवल स्वस्थ होकर घर लौटीं, बल्कि आज उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सबको हैरान और खुश कर दिया।
​दरअसल ​काफी समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आईं माता जी चमेली देवी ने क्षेत्र के सतीश ठेकेदार और उनके पुत्र कुबेर द्वारा नवनिर्मित टेंट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बेहद सादगी से कहा की ​”उम्र के इस पड़ाव और लंबी बीमारी के कारण मैं घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, लेकिन अपनों का प्यार और आग्रह ऐसा था कि मैं खुद को रोक नहीं सकी। आज अपने परिवार और शुभचिंतकों के बीच आकर मुझे असीम खुशी मिल रही है।”
​उन्होंने टेंट हाउस के संचालकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और कारोबार में “दिन दोगुनी-रात चौगुनी” तरक्की की कामना की।
हालांकि ​अपनी माता को इस तरह स्वस्थ और अपने बीच खड़ा देख राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने भावुक मन से कहा की उनकी माता का ठीक होना ​चमत्कार से कम नहीं है आज मेरे पास उनके लिए शब्द कम हैं। मेरी माता जी 5 बार ICU और 2 बार वेंटिलेटर की गंभीर स्थिति से बाहर निकलकर आज हमारे सामने खड़ी हैं, यह ईश्वर की कृपा और क्षेत्रवासियों की दुआओं का फल है।”
​ उन्होंने गांव की तरक्की पर खुशी जताते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं द्वारा स्वरोजगार की दिशा में उठाए जा रहे ये कदम क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
इस दौरान राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने भी टैंट स्वामी सतीश को बधाई देते हुए कहा की यह टैंट हाउस क्षेत्र के लोगो के लिए बेहतर साबित होगा उन्होंने कुबेर को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौक़े पर भाजपा नेत्री और राज्य मंत्री की पत्नी बैजन्ती माला ने भी
​ टेंट हाउस स्वामी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपना खुद का कारोबार खड़ा कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369