Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड किसान आयोग के सदस्य राव काले खां का भव्य स्वागत,​अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष और सदस्यों ने आवास पर पहुँचकर दी बधाई।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

​रुड़की उत्तराखंड किसान आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर बढेड़ी गाँव निवासी राव काले खां का स्वागत समारोहों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, आयोग के सदस्य नफीस अहमद और सचिव जगदीश सिंह रावत, शमा परवीन सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुँचकर फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार इस्तकबाल किया।
​इस अवसर पर उत्तराखंड किसान आयोग के नवनियुक्त सदस्य राव काले खां उर्फ वरिश खां ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा ​”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना और उन्हें सशक्त बनाना है। किसान आयोग इसी विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।


​​अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर सरकार ने संगठन को मजबूती दी है। आज प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है और भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग को उचित मान-सम्मान मिल रहा है।
इस अवसर पर ​आयोग के सदस्य नफीस अहमद ने कहा कि राव काले खां की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र पर अडिग है। सरकार किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
​ कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता दानिश गौड़, मुकेश मैसी, अजहर प्रधान, राव ज़मीर, अकरम साबरी, गुलज़ार चौधरी, सभासद राशिद अली, अनवार अली अंसारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369