आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था ।शिविर के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, सदस्य नफीस अहमद, सचिव जगदीश सिंह रावत, और हज कमेटी के पूर्व सदस्य अकरम अली, शमा परवीन सहित अन्य अधिकारियों ने हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की दरगाह पर अकीदत के फूल और चादर पेश की। इस दौरान देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ भी मांगी गई।

हालांकिबहु उद्देशीय शिविर में
जनसुनवाई के दौरान 50 से अधिक मामले दर्ज किए गए।जिनमें नए कार्ड बनवाने और त्रुटियों को सुधारने संबंधी शिकायतें।
दरगाह क्षेत्र में साफ-सफाई की लचर व्यवस्था और जलभराव की समस्या समेत शिक्षित और बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की मांग की गई।
आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं के समाधान हेतु कटिबद्ध है। गांव-गांव जाकर बहुद्देशीय शिविर लगाना इसी सोच का हिस्सा है। पिरान कलियर में समस्याओं का अंबार है, लेकिन आयोग और सरकार इन्हें चरणबद्ध तरीके से हल करने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं।”

उन्होंने कहा कि यहाँ के लंगर खाने में महिलाओं को भी ज़िम्मेदारी देनी चाहिए लंगर खाना महिलाये और बेहतर तरीके से चला सकती है जिसमें महिलाओं की भागदारी होना बेहद आवश्यक है।
आयोग के सदस्य नफीस अहमद ने कहा कि आज के शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वरोजगार से संबंधित विषयों को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोग इन समस्याओं को शासन स्तर तक ले जाएगा ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से और भी आत्मनिर्भर बनाया जा सके। कलियर पहुँचने पर आयोग के सदस्यों का भाजपा नेता दानिश गौड़ ने फूल और बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौक़े पर दानिश गौड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा की कलियर में लगने वाले शिविर से लोगो को काफी राहत मिलेगी मुख्यमंत्री का विज़न आम जनता की समस्याओ को प्रमुखता से हल कराना है।
इस अवसर पर
सचिव, अल्पसंख्यक आयोग जगदीश सिंह रावत,एएसडीएम रूड़की
अनिल कुमार शुक्ला
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत,हज कमेटी के पूर्व सदस्य अकरम साबरी,
शमा परवीन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अज़हर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष राव ज़मीर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफ़ज़ाल अली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनीस अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मोनू राणा, किसान आयोग के सदस्य राव काले खा उर्फ़ वरिश,भाजपा नेता रईस अल्वी,गुलज़ार चौधरी, सभासद राशिद अली, अनवार अली अंसारी अन्य विभागीय आयोग के इस प्रयास की स्थानीय जनता ने सराहना की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाएगा।





More Stories
झबरेड़ा में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जात्ती ने किया अनावरण।
शिक्षक महासंघ ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
रुड़की ‘जनमुद्दे’पोर्टल की खबर का बड़ा असर, राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज पहुँचे ADM, सुधारी गईं व्यवस्थाएं।