आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में एसटीएफ देहरादून की टीम द्वारा पकड़े गए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर की जांच पूर्ती विभाग करेगा इसके लिए खाद्य अधिकारी एम एस रावत ने एक टीम का गठन भी किया हैं।गौरतलब है की साऊथ सिविल लाईन से एल मकान से खाली 101 गैस सैलेन्ड़र बरामद हुए थे जिनमें अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नामक कंपनी के बताए जा रहे हैं। सभी सिलेंडर खाली पाए गए हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जिनकी वहां एक निजी कंपनी की गैस एजेंसी संचालित है। जिस स्थान से सिलेंडर बरामद हुए, उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। गोदाम के ठीक सामने एजेंसी स्वामी का आवास भी है।
छापेमारी के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मदन रावत भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, एसआई विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं, महेंद्र सिंह नेगी, संजय तथा सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।

टीम के काफी प्रयासों के बावजूद भी गैस सैलेन्डर स्वामी मौक़े पर नहीं पहुंचा । फिलहाल पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।