Jan Mudde

No.1 news portal of India

जिन लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने 10 वर्ष पहले भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निकाल दिया था ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी जॉइनिंग दे रही है-महेंद्र भट्ट

Spread the love

रुड़की। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा दुर्गा चौक पर आज 9वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस मेडिकल शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने करते हुए कहा की ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहना चाहिए। जिससे लोगों के स्वास्थ्य को लाभ मिल सके। शिविर के लिए उन्होंने ध्रुव गुप्ता को बधाई भी दी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा की जिन लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने 10 वर्ष पहले भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निकाल दिया था ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी जॉइनिंग कर रही है।

पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत चलने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी में कोई जगह नही है ऐसे लोगों का कांग्रेस पार्टी में जमवाड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी पचा सकती है। इस पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मौन धारण किया हुआ है और बाकी बचा 27 में जनता कांग्रेस का मुंह बंद कर देगी। भारतीय जनता पार्टी के विकास की राह को अब कोई रोक नहीं सकता है। उसमें आप सबका सहयोग चाहिए।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वस्थ अभियान जनहित में एक सराहनीय पहल है और ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर, खून की जांच, बीएमडी टेस्ट सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही हृदय, हड्डी, दंत, त्वचा, स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को उपचार एवं सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया। शिविर में निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369