आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार डम्पर का कहर देखने को मिला। जहाँ एक अनियंत्रित डम्पर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 21 वर्षीय शहज़ाद पुत्र इस्तखार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शहज़ाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के खेड़ा मुगल गांव का निवासी था और मंगलौर में मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा था।
घटना के बाद स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब डम्पर समर्थकों ने मामूली बात को लेकर मौके पर पहुँचकर मृतक के परिजनों और साथियों पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसमें मुनीर, शाहवेज़, भूरा, साहिल और गबरू निवासी खेड़ा मुगल, जिला सहारनपुर घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है इतना ही नहीं पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।