Jan Mudde

No.1 news portal of India

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नेहरू स्टेडियम में 33वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के नेहरू स्टेडियम में 33वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा किया गया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा टॉस उछाल कर किया इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया।इस टेनिस बॉल प्रतियोगिता में देशभर की 20 महिला-पुरुष टीमें भाग ले रहीं हैँ।

इस 33वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशि के मौक़े पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा की उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा की पिछले समय में युवा कल्याण द्वारा प्रदेश में अनेक प्रतियोगितायें आयोजित कराई गई जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिला।

इस अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्टेडियम खेल प्रेमियों की मौजूदगी से गुलजार रहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं और खेल भावना को मजबूत करती हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित भी किया। इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आई करीब 20 महिला एवं पुरुष टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में लक्षद्वीप, पांडिचेरी सहित कई दूरदराज क्षेत्रों की टीमों की भागीदारी इस आयोजन को और भी खास बना रही है। खेल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता किसी उत्सव से कम नहीं है।

कार्यक्रम में हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल सहित कई गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के आयोजक राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन आयोजक अमजद उस्मानी ने किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369