आरिफ नियाज़ी
रुड़की: उत्तराखंड की धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यकाल के उपलक्ष्य में आज नगर निगम रुड़की के प्रांगण में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाना और मौके पर ही जन समस्याओं का निस्तारण करना था ।

शिविर में प्रशासनिक अमले के साथ-साथ सत्ता पक्ष के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार राज्य मंत्रियों ने शिरकत की, जिनके साथ नगर निगम की मेयर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को सुना और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और प्रदेश में एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार अंत्योदय के मंत्र पर काम कर रही है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँच रहा है।
शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आम जनता को सरकार की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राज्य मंत्री अजीत सिंह, मेयर अनिता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, बी डी ओ सुमन कोठियाल दत्ताल,समेत तहसील और ब्लॉक के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी को बाल संरक्षण आयोग ने किया तलब
रूड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने डिवाइन स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को अगले सत्र के लिए पाठ्य सामग्री का किया वितरण
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हडताल तीसरे दिन भी जारी, महासंघ की आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी