Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर पंचायत भगवानपुर में ईद के मौक़े पर चेयरमैन मोहम्मद गुलबहार ने स्टाफ को बांटे उपहार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

​भगवानपुर ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर नगर पंचायत भगवानपुर में खुशियों और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद गुलबहार ने त्योहार की खुशी साझा करते हुए नगर पंचायत के समस्त स्टाफ को मिठाई और विशेष उपहार भेंट किए।
​इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा सहित सभी वार्डों के सभासद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने स्टाफ के साथ मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं साझा कीं और उनके कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

​साझा संस्कृति और भाईचारे का संदेश स्टाफ को संबोधित करते हुए चेयरमैन मोहम्मद गुलबहार ने कहा की
​”ईद-उल-फितर का यह पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। हमारे देश की यही सबसे बड़ी विशेषता है कि यहाँ दीपावली, होली और ईद जैसे तमाम त्योहार सभी लोग मिल-जुलकर पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाते हैं।”

​उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और यहाँ की संस्कृति हमेशा से पूरी दुनिया के लिए मिसाल रही है। हमें इस एकता और प्रेम को हमेशा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा की नगर पंचायत ईद के मौक़े पर साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369