Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में कांग्रेस को लगा झटका, कांग्रेस नेत्री ऋतू कंडियाल युकेडी में शामिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की में कांग्रेस को झटका लगा है कांग्रेस में कई पदों पर रहने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री ऋतू कंडियाल अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ अशोक नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में यू के डी में शामिल हो गई। इस दौरान ऋतू कंडियाल ने कहा की कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है कांग्रेस ने हमेशा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है जिसके चलते अब कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है।

उन्होंने कहा की अब वह युकेडी में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करेंगी और पार्टी के संगठन को मज़बूत करेंगी। इस मौक़े पर कार्यक्रम में पहुंचे यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि जिस उम्मीद और आशााओं के साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था आज कांग्रेस और भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टी उससे पूरी तरह भटक गई है दोनों सरकारो ने राज्य हित में कोई कार्य आज तक नहीं किया है उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उत्तराखंड के हालात बेहद खराब हो चुके है आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है भू माफिया खनन माफियाओ का प्रदेश में बोलबाला है

सरकार भ्रष्टाचार की दलदल में डूब चुकी है भाजपा और कांग्रेस से उत्तराखंड की जनता बेहद परेशान हो चुकी है जिसके चलते अब उत्तराखंड में यूकेडी तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में भाजपा कांग्रेस सत्ता में रहे लेकिन प्रदेश की जनता के लिए किसी भी सरकार ने कुछ नहीं किया अगर इस बार जनता ने यूकेडी के प्रदेशों को विधानसभा में भेजा तो उत्तराखंड की तस्वीर बदलने का काम करेंगे वही इस बाबत यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन असवाल ने कहा की सबसे पहले वह युकेडी के संगठन को मज़बूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव युकेडी पूरी मज़बूती के साथ लड़ेगी।

उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलु हैँ जिसे अब जनता समझ चुकी है।इस अवसर पर युकेडी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह रावत,युकेडी के जिला अध्यक्ष दीपक लाखवान , शकुंतला सत्ती, सरिता पुरोहित, जयवीर सिंह पुंडीर, विजय शर्मा, आनंद राज, आनंद परिहार, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369