आरिफ नियाज़ी
रुड़की: शहर में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस व तहसील प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज तहसीलदार विकास अवस्थी ने खाद्य पूर्ति विभाग की टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों का सघन निरीक्षण किया।
तहसीलदार विकास अवस्थी और खाद्य पूर्ति निरीक्षक मदन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से छवि गैस एजेंसी, आदि शक्ति गैस एजेंसी और एकता गैस एजेंसी के गोदामों पर धावा बोला। निरीक्षण के दौरान सिलेंडरों के भंडारण और वितरण संबंधी रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई।
अधिकारियों द्वारा की गई गणना में स्टॉक की स्थिति संतोषजनक पाई गई: छवि गैस पर पर्याप्त भंडारण मिला, जिसमें 794 घरेलू और 43 व्यावसायिक भरे हुए सिलेंडर पाए गए।
आदि शक्ति गैस एजेंसी पर 814 भरे हुए सिलेंडर प्राप्त हुए।
एकता गैस एजेंसी पर 612 घरेलू और 216 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद मिला।
तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलदार विकास अवस्थी ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े और घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग रोका जा सके।
गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए तहसीलदार विकास अवस्थी और पूर्ति निरीक्षक मदन सिंह रावत ने शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। छवि, आदि शक्ति और एकता गैस एजेंसी के स्टॉक को खंगाला गया। प्रशासन की पैनी नजर अब हर सिलेंडर की कालाबाज़ारी पर है!





More Stories
मुल्क संविधान से चलता है, डरने की ज़रूरत नहीं: मौलाना नसीम अहमद कासमी
हाइवे पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए गैस सिलेंडर, हाइवे पर हुआ हादसा, पांच घायल
9 करोड़ से अधिक किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त की सौगात,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने देखा लाइव प्रसारण