आरिफ नियाज़ी
रुड़की में इंसानियत और सामाजिक सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है।
खिदमत ए खल्क एजुकेशन एंड वेलफेयर चेयरिटेबल सोसाइटी द्वारा ज़कात की धनराशि से गरीब और बेसहारा परिवारों की महिलाओं को राशन किट वितरित की गईं। संस्था की ओर से इस अवसर पर लगभग 170 राशन किट जरूरतमंदों तक पहुंचाई गईं, जिससे अनेक परिवारों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमीयत उलेमा ए हिन्द के ज़िला उपाध्यक्ष
मौलाना नसीम कासमी ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना रहमत और बरकत का महीना होता है। ऐसे पाक मौके पर मुस्लिम समाज को चाहिए कि वे अपने ज़कात और फितरे की रकम से जरूरतमंदों की मदद करें।
उन्होंने कहा, “किसी इंसान की मदद से बढ़कर कोई इबादत नहीं होती। जरूरतमंदों की सेवा करना ही असली इंसानियत है।”
साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे।
संस्था के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुबारिक ने बताया कि संस्था पहले भी गरीब परिवारों को राशन किट वितरित करती रही है और अब इस सेवा का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में और अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने समाज से भी अपील की कि गरीबों और बेसहारों की सेवा में आगे आएं क्योंकि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
मुबारक अली ने कहा कि ज़कात की रकम से की गई यह मदद अल्लाह की राह में एक कोशिश है और दुआ है कि अल्लाह इसे कबूल फरमाए। भविष्य में इस कार्यक्रम को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वहीं संस्था से जुड़े विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल कुद्दूस ने जानकारी दी कि संस्था का स्कूल बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है और विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहले से अधिक बच्चों के प्रवेश लेने की संभावना है।
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से खिदमत-ए-खल्क करना है, न कि मुनाफा कमाना।”
साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा जल्द ही ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर एडवोकेट नईम सिद्दीकी, मोहम्मद अबरार,
एडवोकेट अब्दुल कुद्दूस,
शुमाएला, इल्मा, रज़िया, शीबा,
मौलाना सरफराज, कुर्बान साहब
सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अयातुल्ला सयैद खामनेई “शहीदे इन्सानियत ” हैं वो कभी मर नही सकते -प्रो नियाज़ी
रूड़की में कांग्रेस को लगा झटका, कांग्रेस नेत्री ऋतू कंडियाल युकेडी में शामिल
मुल्क संविधान से चलता है, डरने की ज़रूरत नहीं: मौलाना नसीम अहमद कासमी