आरिफ नियाज़ी
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गाँव में एक मासूम के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया । मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गाँव की एक दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी को दबोच लिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया। बताया जा रहा है कि वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ काफी देर तक छेड़छाड़ की।
इस दौरान किशोरी की छोटी बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और बीच सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। बहनों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला रुकी, जिसे बच्चियों ने पूरी आपबीती सुनाई। देखते ही देखते गाँव के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी शुभम को मौक़े पर ही पकड़ लिया।
मामले की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षा के साथ थाने पहुँचाया है। चूंकि मामला दो अलग समुदायों के बीच का है,पुलिस भी मामले को लेकर बेहद गंभीर है ।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए आला अधिकारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस बाबत एस पी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया की घटना उनके संज्ञान में है तहरीर आने पर कार्यवाई की जायेगी।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।