आरिफ नियाज़ी
एक तरफ जहाँ ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता आयातुल्ला अली ख़ामेनई की मौत से पूरी दुनिया के मुसलमानो में भारी आक्रोश है तो वहीं मंगलौर के शिया समुदाय के लोगों में भी भारी गुस्सा है। इज़राइल के हमले में ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता आयातुल्ला अली ख़ामेनई की मौत की ख़बर के बाद मंगलोर के मोहल्ला पठानपुरा स्थित कम्युनिटी इमामबाड़ा में मंगलवार को हज़ारों लोग जमा हुए जहाँ एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएँ भी शामिल रहीं।आज मंगलोर के मोहल्ला पठानपुरा के इमामबाड़ा में जमा हुए हज़ारों लोगों ने शांति व अमन की अपील की और अमेरिका और इज़राइल के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उन्हें “तानाशाह” बताकर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि 1400 साल पहले भी यज़ीद की तानाशाही नहीं चल सकी, आज भी दुनिया की किसी तानाशाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने भारत सरकार से अपील की कि देश में शांति और सौहार्द स्थापित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ, ताकि सभी समुदायों के बीच भाईचारा बना रहे।
शिया समुदाय के मुत्वलियो और ज़िम्मेदार प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। उनका कहना था कि ख़ामेनई की मौत नहीं हुई, वे “शहीद” हुए हैं और जब तक दुनिया है, उनके आदर्श लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
इस मौक़े पर बड़ा इमामबाड़ा के मूतवल्ली सैययद काशिफ रज़ा नकवी,चांद मियां आब्दी, रियाज ज़ैदी, मोहम्मद रज़ा ज़ैदी, इमाम बारगाह दरबार हुसैनी के मौतमीम मुतवल्ली सैययद अली, जनाब अली मेहंदी ज़ैदी, शहजाद ज़ैदी,इमामबाड़ा बाबुल मुराद के वरिष्ठ शिया कम्युनिटी प्रवक्ता जनाब इरशाद अली, अरफी शिया मस्जिद अबू तालिब के मूतवल्ली इमाम साहब इक़बाल जाफरी, जैनबिया इमामबाड़ा के मुतवल्ली हैदर अली, वे समुदाय के पूर्व सभासद मोहम्मद अनीस उर्फ मोहम्मद, मोहम्मद मियां, मेंबर आस मोहम्मद, रौनक ज़ैदी, नवाब जाफरी,
छममन जाफरी, रिहान जाफरी एडवोकेट मोहम्मद आलम ज़ैदी अरशद अली जैदी रजब अली आरफी वसीम हुसैन अरफी अली मोहम्मद अरफी शाहिद हुसैन अरफी मौलाना मेराज मेहंदी मौलाना शाकिर हुसैन मौलाना तसव्वर हुसैन मौलाना नजमुल हसन नोहा एहसान मंगलोरी नोहे खान वसीम ठेकेदार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष खलील अंसारी ठेकेदार हसन राजा अंसारी आदि मौजूद रहे।
।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।