आरिफ नियाज़ी
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खंड नारसन की लाठर देवा हूण न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दरअसल अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री नेगी द्वारा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था जिसके चलते उस समय भी कई कई समस्याओ का समाधान किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा था जो काफी सफल रहे है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना था ।
बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 16 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल,जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
इनमें से 9 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण अपर
जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किय जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया
शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चौधरी ,मण्डल सुबोध सैनी और समस्त ग्राम पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ो-सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





More Stories
भगवानपुर के टकाभरी गांव में पत्नी को परेशान करने पर पति ने की थी महंत बृजेश दास की हत्या, दंपत्ति सहित तीन गिरफ्तार, एस एस पी ने किया खुलासा
कोर यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह की रही धूम, राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बताई अहम भूमिका
उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह,राव बिलावर ने की अधिवताओं से समर्थन की अपील