आरिफ नियाज़ी*
आयुक्त गढ़वाल मंडल कुमार चौहान बृहस्पतिवार को भगवानपुर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड रूम और न्यायालय से संबंधित फाइलों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, फाइलों के रखरखाव और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली।
आयुक्त चौहान ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और कार्यों में समयबद्धता व पारदर्शिता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय एसडीएम डी.एस. नेगी और तहसीलदार दयाराम सहित तहसील के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम डी.एस. नेगी ने बताया कि अपर आयुक्त द्वारा तहसील की कार्यप्रणाली की समग्र समीक्षा की गई है तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।