आरिफ नियाज़ी।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राॅफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुम्भ का आज फुटबाॅल खेलविधा (बालक वर्ग, अण्ड़ 14/19) के परिणाम निम्नानुसार रहे-
1. पहला क्वार्टर फाइनल मैच अण्ड़र 14 बालक वर्ग में हरिद्वार राज्यसभा एवं टिहरी के मध्य प्रतिस्पर्धा की गई, जिसमें हरिद्वार राज्यसभा ने 3-1 से मैच अपने नाम किया व सेमीफाइनल मैच में जगह बनाई।
2. दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच अण्ड़र 14 बालक वर्ग में चमोली एवं नैनीताल के मध्य प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें नैनीताल ने 6-0 से मैच अपने नाम किया व सेमीफाइनल में जगह बनाई।
3. तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच अण्ड़र 14 बालक वर्ग में देहरादून व पौड़ी गढ़वाल के मध्य खेल गया, जिसमें पौड़ी गढ़वाल ने 3-1 से मैच अपने नाम किया व सेमीफाइनल में जगह बनाई।
4. चैथा क्र्वाटर फाइनल हरिद्वार लोकसभा व पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया, जिसमे पेनल्टी सूटआॅउट में हरिद्वार ने 5-4 से मैच अपने नाम किया व सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी, श्रीमती शबाली गुरूंग एवं नोड़ल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राॅफी श्री मुकेश कुमार भट्ट द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में नोड़ल खेल महाकुम्भ 2025 युवा कल्याण विभाग, मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक पौड़ी गढ़वाल विमल सिंह लस्पाल, रितेश चैहान एवं कु0 प्रियंका, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार प्रशासनिक अधिकारी श्री जितेन्द्र पुण्ड़ीर, युवा कल्याण विभाग से खेल प्रशिक्षक श्री मुद्स्सीम अली (समीर), एवं सुमित कुमार खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा तथा अवैतनिक व्यायाम/खेल प्रशिक्षक, फुटबाॅल निर्णायक के रूप में श्री अखिलेश मण्ड़ल, वंश, राहुल तथा विमल ने अपनी भूमिका निभायी। इस उपलक्ष में अन्य विभागीय कार्मिक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन नोडल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राॅफी, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट के सफल निर्देशन में किया गया।





More Stories
रुड़की के रहीमपुर गांव में नाला निर्माण विवाद सुलझने की कगार पर, पैमाइश के बाद बनी आपसी सहमति
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राॅफी खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने बाज़ी मारी
रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में पहुंचे मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी, परीक्षाओं की ली जानकारी