Jan Mudde

No.1 news portal of India

क्वांटम यूनिवर्सिटी में चला सफाई अभियान, राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल और तहसील प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी में भगवानपुर तहसील प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर प्रदेश भर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है जो अब निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा की साफ सफाई को लेकर सभी लोगों को और अधिक जागरूक होना पड़ेगा। अपने आस पास गदगी जमा ना होने दे।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना होगा। राज्य मंत्री और तहसील प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में पहुंचे इस अभियान में एसडीएम भगवानपुर देवेंद्र नेगी, क्वांटम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर विवेक कुमार, खंड विकास अधिकारी आलोक ग़ार्ग सहित क्वांटम यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369