आरिफ नियाज़ी
रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र के इकबालपुर में प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए लाइफ केयर हॉस्पिटल खोला है जिसका उदघाटन आज राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया। वर्षों से इलाज के लिए शहरों की दौड़ लगाने को मजबूर ग्रामीणों के लिए यह अस्पताल किसी राहत से कम नहीं है।

झबरेड़ा और आसपास के गांवों में अब तक बड़े और आधुनिक अस्पताल के अभाव में गंभीर मरीजों को रुड़की, हरिद्वार या दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था। आर्थिक तंगी और दूरी के चलते कई बार समय पर इलाज भी संभव नहीं हो पाता था। इसी पीड़ा को समझते हुए आदिल फरीदी ने पहले क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई, लेकिन जब समस्या का स्थायी समाधान जरूरी लगा, तो उन्होंने इकबालपुर में एक पूर्ण सुविधायुक्त अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल ने कहा की आदिल फरीदी के प्रयासों से गरीब लोगो को भी अब सही उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा की इक़बालपुर इलाके में इस तरह के अस्पताल की बेहद आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की लगातार कोशिश कर रही है जिसके चलते गरीब और बी सारा लोगों को आयुष्मान कार्ड से भी उपचार करना अभी हद आसान हो गया है अब आयुष्मान कार्ड से कोई भुगतान नहीं किया जाता उन्होंने कहा कि आदिल फरीदी समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं जिंदगी में तहे दिल से सराहना करते हैं।
इस मौके पर आदिल फरीदी ने कहा कि उनका उद्देश्य मुनाफा नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार महंगे अस्पतालों का खर्च वहन नहीं कर पाते, ऐसे में लाइफ केयर हॉस्पिटल में न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में जांच, ऑपरेशन, इमरजेंसी सेवाओं सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।