आरिफ नियाजी
हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की विलादत की 50वीं स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित “जश्न-ए-इमाम हुसैन (अ.स.)” सेमिनार में देश की बड़ी हस्तियाँ शिरकत करेंगी।

आज दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक चलने वाला सेमीनार मंगलौर स्थित कोतवाली के पास, हेवन्स पैलेस में आयोजित होगा जिसमें बतौर
मुख्य अतिथि एवं वक्ता:
• मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के डॉ. इंद्रेश कुमार,बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष, (NCMEI) प्रो. शाहिद अख़्तर, जामिया हमदर्द (नई दिल्ली)रजिस्ट्रार
•कर्नल ताहिर मुस्तफा के अलावाअन्य गणमान्य अतिथि भी शिरकत करेंगे।


सेमिनार में वक्ता हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) के जीवन दर्शन, कर्बला के संदेश, सत्य, न्याय एवं मानवता के सार्वभौमिक मूल्यों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के संदेश को समर्पित है।कार्यक्रम के आयोजक और प्रमुख समाजसेवी अली हैदर ज़ैदी ने बताया की जश्ने इमाम हुसैन कार्यक्रम के पचास साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली के रूप में मनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम से समाज में सौहार्द और एकता का सन्देश दिया जाएगा। कार्यक्रम से अगले दिन एक अज़ीमुशान मुशायरे का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के नामचीन शायर शिरकत करेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।