Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के टोडा अहतमाल गांव में जन-जन की सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम में 50 में से 35 समस्याओं का हुआ समाधान

Spread the love

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खंड रूड़की के टोडा अहतमाल गांव के पंचायत घर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सी डी ओ ललित मोहन मिश्रा द्वारा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 50 समस्याएं दर्ज कराई गईं।जिनमें प्रमुख रूप से , आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।

इनमें से लगभग 35 समस्याओं का मौके पर ही सी डी ओ ललित मोहन मिश्रा द्वारा निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया है। सबसे बड़ी समस्या ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वाजिद ने रखी उन्होंने कहा की उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन, स्कूल और खेल का मैदान नहीं है इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सी डी ओ ललित मोहन मिश्रा द्वारा ग्राम प्रधान को आशवस्त किया की जल्द ही गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और खेल का मैदान होगा।

शिविर में भंगेड़ी ग्राम प्रधान नरेन्द्र कुमार, ज़िला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अपर उप ज़िला अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सुमन कोटियाल दत्ताल, खाद्य अधिकारी मदन सिंह रावत, पेयजल से सहायक अभियंता नीटू कुमार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एव समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, सैकड़ो-सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369