Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे रूड़की, आगामी 16फरवरी को राज्यपाल के आवास के घेराव का किया ऐलान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भाजपा सरकार पर काफी आक्रमक दिखाई दिए उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर बढ़ास निकाली। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा की आगामी 16 फरवरी कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल आवास का घेराव करेंगे जिसमें रूड़की से पांच हज़ार से अधिक कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे।

 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक होटल में बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को आम आदमी की कमर तोड़ने वाला बताते हुए कहा कि महंगाई अपने चरम पर है और जनता त्रस्त है।लेकिन सरकार पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हर जनपद में हत्या, डकैती, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं बड़े स्तर पर हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिनमें भाजपा से जुड़े नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में ही परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार उस समय सोती रही। अब जब एक महिला द्वारा ऑडियो वायरल किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता है, तब मुख्यमंत्री को मजबूरन सीबीआई जांच की घोषणा करनी पड़ती है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि भाजपा के विधायक खुद सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना देने को मजबूर हैं।भू-कानून पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में कांग्रेस सरकार ने सशक्त भू-कानून लागू किया था, जिसे बाद में भाजपा सरकारों ने खत्म कर बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की खुली छूट दे दी। जब जनता ने विरोध किया तो ऐसा कमजोर भू-कानून लाया गया, जिसका कोई वास्तविक लाभ नहीं है।

इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, विधायक फुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जात्ती, चौधरी महिपाल सिंह, सी पी सिंह, आशीष सैनी,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम, सुभाष सैनी, मरगूब कुरैशी, हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, सलीम खान, कलीम खान, शमशाद चेयरमैन, मीर हसन, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369