Jan Mudde

No.1 news portal of India

बहादराबाद प्रथम में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें बालिकाओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम पर आधारित सुंदर रंगोलियां और आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल ने बालिकाओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें एक जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर गौरी कौशिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बालिकाएं तथा महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प भी दोहराया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369