आरिफ नियाजी।
लक्सर और फेरूपुर बीच एक भीषण सड़क हादसे में मौत का मंज़र रहा जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।हादसा इतना भयावह था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा हरिद्वार मार्ग पर फेरूपुर क्षेत्र के समीप हुआ जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह
क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान विकास कुमार निवासी फेरूपुर (कार चालक),चरण सिंह निवासी कलियर रुड़की (यात्री) व आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द, लक्सर (ई-रिक्शा चालक) बताए जा रहे है। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण प्रतीत बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की चेतावनी देता है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।