आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर खंड कार्यालय की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है आज। यह अभियान उप खंड अधिकारी पुहाना अंजीव कुमार राणा, उप खंड अधिकारी भगवानपुर सजल अटवाल के नेतृत्व में चलाया गया ।
संयुक्त निरीक्षण टीम में अवर अभियंता प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, वसीम अहमद, विनीत कुमार, आशीष कुमार, विकास कुकरेती, शिवम सैनी तथा शेरपाल सहित अन्य लाइनमैन भी मौजूद रहे। टीम ने ग्राम मौलना, फकरेड़ी एवं दौड़बसी गांव में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग की।
चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने विद्युत चोरी करते हुए कुल 30 उपभोक्ताओं को पकड़ा। मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए तथा जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे विद्युत का उपयोग वैध कनेक्शन के माध्यम से ही करें और विभाग का सहयोग करें।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।