आरिफ नियाज़ी।
रूड़की सेग्रेट हार्ट चर्च में क्रिसमस पर देश-प्रदेश की तरक्की व विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।क्रिसमस के पावन अवसर पर शहर के सेग्रेट हार्ट चर्च में “मैरी क्रिसमस” के संदेश के साथ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और आस्था के साथ मनाते हुए देश और प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं।
प्रार्थना सभा में उपस्थित फादर फाकियानाथन ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग का पर्व है, जो मानवता को एक-दूसरे के प्रति सहयोग और भाईचारे की सीख देता है। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें, समाज में शांति और सद्भाव बना रहे तथा हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

इस अवसर पर पूरी दुनिया की अमन-शांति और सलामती के लिए भी विशेष रूप से ईश्वर से प्रार्थना की गई। फादर ने कहा कि आज जब विश्व कई चुनौतियों और संघर्षों से गुजर रहा है, ऐसे समय में शांति, प्रेम और एकता का संदेश अत्यंत आवश्यक है।
प्रार्थना सभा के उपरांत चर्च परिसर में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को “मैरी क्रिसमस” की शुभकामनाएं दीं। चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और वातावरण भक्तिमय व उल्लासपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने प्रभु यीशु के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।