आरिफ नियाज़ी।
राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल द्वारा आयोजित डॉ भीम राव अम्बेडकर बहुउद्देशीय शिविर में रूड़की तहसील के पटवारी क़ो झूठ बोलना भारी पड़ा है। राज्य मंत्री द्वारा इसकी शिकायत आनन फानन में जॉइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद सेठ से की गई तो जॉइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील की पटवारी की शिकायत क़ो गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबित कर दिया है। फिलहाल पटवारी शारदा देवी क़ो रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

दरअसल उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न समाज कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की तीनों आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में “सरकार गरीब के द्वार, सरकार किसान के द्वार, डॉ० भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल स्वयं प्रत्येक शिविर में प्रमुखता से उपस्थित रहते हैं । इसी क्रम में 18- दिसंबर -2025 को रूड़की तहसील के ग्राम थीथकी में शिविर आयोजित किया गया था।शिविर के दौरान सभी किसान एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले गरीब मजदूरों ने सार्वजनिक रूप से देशराज कर्णवाल क़ो अवगत कराया कि ग्राम थीथकी की लेखपाल श्रीमती शारदा देवी जिन के खिलाफ पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वह जनता से फोन पर बात नहीं करती है और यदि फोन उठाती है तो कहती है कि तहसील में आ कर बात करो और तब भी वह बिना रिश्वत लिए काम नहीं करती।शिविर में ग्राम थीथकी और गदरजुड़ा के अनेक छात्रवृत्ति के पात्र छात्रों के माता पिता द्वारा भी राज्य मंत्री से पटवारी की शिकायत करते हुए कहा की उनके आय प्रमाण पत्र के आवेदन पर आज तक भी लेखपाल की कोई रिपोर्ट नहीं लगी है और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का समय भी लगभग निकल चुका है तथा आय प्रमाण पत्र के अभाव में वह लोग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह समस्या सुनते ही राज्य मंत्री का पारा चढ़ गया उन्होंने शिविर में मौजूद श्रीमती शारदा से कहा कि आप तुरंत सभी लंबित प्रमाण पत्र आवेदन पर रिपोर्ट लगा दीजिए तो पटवारी ने कहा कि पोर्टल बंद चल रहा है।

कुछ देर बाद CSC सेंटर के कुछ लोग देशराज कर्णवाल के पास अचानक पहुंच गए और उन्होंने बताया कि पोर्टल तो बंद नहीं था और सुबह से खुला हुआ है। तुरंत ही इसकी तस्दीक के लिए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने तहसीलदार रूड़की से फोन पर बात की तो उन्होंने भी यही बताया कि पोर्टल खुला हुआ है। जिसके बाद देशराज कर्णवाल ने लिखित शिकायत जॉइंट मजिस्ट्रेट के साथ साथ बड़े अधिकारियो तक कर डाली। मामला राज्य मंत्री से जुडा होने के चलते तत्काल ही जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद सेठ द्वारा पटवारी शारदा देवी क़ो निलंबित कर दिया है।पटवारी के निलंबन से तहसील कार्यालय में दिनभर हड़कंप मचा रहा।





More Stories
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश