आरिफ नियाजी।
रूड़की के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजन के संबंध में बैठक आहूत की गई जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कोहली के द्वारा खेल महाकुंभ आयोजन के संबंध में समस्त प्रभारी एवं व्यायाम शिक्षकों को खेल महाकुंभ की जानकारी दी गई।

बैठक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 300. 200 .150 रुपए की धनराशि प्रतियोगिता स्थल पर ही विजेता प्रतिभागियों को आवंटित की जाएगी साथ ही जिन बच्चों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा उन्हें बच्चों को प्रतियोगिता में

सम्मिलित किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त न्याय पंचायत प्रभारी को निर्देशित किया गया कि खेल महाकुंभ में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी बैठक में निम्न प्रकार व्यायाम शिक्षक प्रधानाचार्य बी .आर. सी उपस्थिति रहे 1 खेल समन्वयक माध्यमिक मंजीत राणा खेल समन्वय बेसिक अजय पुंडीर एवं अमीर आलम नरेंद्र शर्मा व्यायाम शिक्षक ताशीपुर आर. एल .बडोनी व्यायाम शिक्षक बेल्डा कमलेश पवार प्रधानाचार्य गुलाब शाह पीर सुबोध कुमार प्रधानाचार्य बेल्डी एवं समस्त सी.आर.सी संकुल समन्वयक विकासखंड रुड़की उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रुड़की द्वारा सभी का आभार जताया गया।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।