Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर हज हाउस में हॉल और कमरे आसानी से मिलेंगे किराये पर, अल्पसंख्यक आयोग के विशेष सचिव ने जारी किए आदेश।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
पीरान कलियर स्थित हज हाउस क़ो अब किराये पर दिया जा सकेगा। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने आदेश जारी कर दिए हैं हज हाउस के गेस्ट हाउस, कक्ष, डोर मेट्रियो, हॉल और कैंटीन को अब किराए पर संचालित किया जाएगा। इतना ही नहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम की तर्ज पर हज हाउस की बिल्डिंग को किराए पर चलाया जाएगा। अल्पसंख्यक आयोग के विशेष सचिव के आदेश में कहा गया कि हज यात्रा की अवधि को छोड़कर हज हाउस किराए पर दिया जाएगा जिसका किराया जीएमवीएन की दरों पर निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती नियमानुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। हज हाउस के किराए से प्राप्त होने वाली धनराशि को हज हाउस के कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा। गौरतलब है की हज कमेटी उत्तराखंड पिछले लम्बे समय से हज हाउस के गेस्ट हाउस क़ो किराए पर चलाने की मांग कर रही थी सभी सदस्यों की सहमति के बाद हज कमेटी द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर अल्पसंख्यक आयोग क़ो भेजा गया था जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाहर से आने वाले ज़ायरीन आसानी से हज हाउस में ठहर सकेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369