आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर भैंसवाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की जांच के लिए उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में किए जा रहे विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता, प्रगति और मानकों का गहन मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के समय एसडीएम श्री नेगी के साथ सिंचाई विभाग के अभियंता श्री उनियाल, सहायक अभियंता, अवर अभियंता मोहित कुमार और सचिन कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं, पाइपलाइन बिछाने, टंकी निर्माण और अन्य संबंधित कार्यों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

इसके अलावा ग्राम प्रधान सिकंदरपुर राव नाज़िम, लेखपाल अनुज यादव, कानूनगो संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे सभी कार्य तय मानकों के अनुसार हों और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी संवाद किया गया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।